
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देररात एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई | घटना की जानकारी होते ही मौके पर प्रशासन के तमाम आलाधिकारी पहुंच गए | पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से रेस्क्यू चलाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी | घटना में सभी की मौके पर मौत हो चुकी थी | डीएम मिर्जापुर ने घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से दो दो लाख रूपए देने की घोषणा की है | जानकारी के मुताबिक छोटी गुदरी स्थित आशुतोष रंजन पुत्र शिवप्रसाद गुप्त के पुराने मकान की छत अचानक भरभरा के गिर गई । जिसमें किराये पर रह रहे एक ही परिवार के 5 लोग उमाशंकर पुत्र भगवती प्रसाद , गुडिया पत्नी उमाशंकर, शुभम , सौरभ , संध्या दब गए । जिसमें शुभम का शव सबसे रेस्क्यू चलाते समय मिला , इसके बाद एक एक करके सभी के शव बरामद कर लिए गए | घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ,पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी फायर स्टेशन के साथ तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया ।वही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने हादसे पर अपना जताया और कहा कि तीन पीढ़ी से यह लोग पुराने जर्जर मकान में किराए पर रह रहे थे । भवन जर्जर होने के कारण यह धराशाई हुआ । मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो – दो लाख रुपए दिया जाएगा ।




