हाथरस : जहरीली शराब पीने से 5 की मौत , एक आरोपी गिरफ्तार , प्रशासन ने गांव में डाला डेरा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में जहरीली शराब पीने से 5 लोगो की मौत हो गई जबकि 6 से अधिक लोगो की हालत बिगड़ने पर अलीगढ के अस्पताल भर्ती कराया गया है | घटना से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है | मौके पर प्रशासन के अधिकारियों के पहुंचने के साथ आबकारी की टीम ने मामले की जाँच शुरू कर दी है | पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | जानकारी के मुताबिक  हाथरस  के गांव नगला सिंघी में बीते मंगलवार की  शाम को कुछ लोगों ने अपने कुल देवता की पूजा की थी। जहां ग्रामीणों ने  कुलदेवता पर शराब चढाई उसके बाद शराब को  प्रसाद के रूप में ग्रहण किया ।बताया यह भी जा रहा है  कि गांव के एक शख्स ने मृतकों को करीब 20 क्वार्टर देसी शराब बेची थी। बाद में शराब को पीकर कई लोगों की अचानक  हालत बिगड़ गई और गांव के एक व्यक्ति की मंगलवार की शाम को अचानक  हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उसे गांव के लोगों ने गांव में ही दफना दिया। कुछ देर बाद अन्य तीन लोगो  की मंगलवार की शाम को हालत बिगड़ गई और उनकी भी मौत हो गई। घटना पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम कराया  है हालाँकि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है ।करीब आधा दर्जन और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई  है। सभी को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।जिलाधिकारी रमेश रंजन ने  मीडिया को बताया कि कोतवाली गेट क्षेत्र के नगला दया ग्राम पंचायत के दो मजरे हैं, नगला पराध गांव नगला सिंधी। यहां पर 26 अप्रैल को सिंधी समाज के लोगों ने अपने कुल देवता की पूजा की थी। यह परंपरा सदियों पुरानी है। इसमें सिंधी समाज के लोग अपने कुल देवता को शराब चढ़ाते हैं और उसके बाद प्रसाद के रूप में उसका सेवन करते हैं।अब तक इस घटना में पांच लोगो की मौत हो चुकी है | हाथरस पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक  पुलिस द्वारा तीनों शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है । परिजनो की प्राप्त लिखित तहरीर पर थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओ में नामज़द अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामज़द आरोपी रामहरी पुत्र जयन्ती निवासी नगला दया थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से कुछ खाली क्वार्टर की बोतले बरामद हुई है । जिस पर स्कैन के माध्यम से चैक किया गया तो उन पर एक सरकारी ठेके का विवरण  मिला है, जिसके सम्बन्ध में आबकारी विभाग द्वारा भी मौके पर पहुँचकर जाँच की जा रही है । थाना हाथऱस गेट पुलिस द्वारा प्रकरण में नामजद आरोपी रामहरी उपरोक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस बल मौके पर मौजूद है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज