
पंकज गुप्ता
बदायूं । बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम उस समय सनसनी मच गई जब एक युवक ने अपनी सौतेली मां को गोली से उड़ा दिया ।महिला की हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया । सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह और प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी में रविवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई । पुलिस के मुताबिक गांव बुधनी में कई वर्षों से अपने साले के यहां रह रहे सुल्तान सिंह की पहली पहली पत्नी कि कुछ साल पहले मृत्यु हो गई, बाद में सुल्तान ने गीता 35 वर्ष नामक महिला से शादी कर ली । पहली पत्नी से सुल्तान का बड़ा पुत्र नन्हे उर्फ पुष्पेंद्र है।पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र का अपनी सौतेली मां गीता से अक्सर विवाद हो जाता था। आज शाम भी किसी बात को लेकर पुष्पेंद्र का अपनी मां सौतेली मां से विवाद हो गया । विवाद के बढ़ने पर पुष्पेंद्र ने गीता को गोली मार दी । मौके पर ही गीता ने दम तोड़ दिया । गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वह घरों में कैद हो गए । बाद में पता चला कि को सुल्तान के बेटे पुष्पेंद्र ने अपनी सौतेली मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है । किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। महिला की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस में खलबली मच गई । क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह और प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने सब को कब्जे में लेने के बाद गांव में ही मौजूद हत्यारी बेटे को हिरासत में ले लिया । सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना के हर बिंदु पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है । आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है । सब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ।




