
बदायूं | आलापुर थाना क्षेत्र का कस्बा ककराला आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहता है। कई दिनों पहले दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था।इसमें कई लोग घायल हुए थे। रविवार की रात उन्हीं गुट के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद जब बच्चों के परिजनों तक बात पहुंची तो वह लोग अवैध असलहा लेकर आमने सामने आ गए । इस बीच कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के होने से रेहान समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। को गोलियों की गूंज से इलाके में दहशत का माहौल हो गया । घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर आलापुर इंस्पेक्टर ओपी गौतम पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए, लेकिन उन्हें रेहान और दूसरा घायल मौके पर मिल गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है | इंस्पेक्टर ओपी गौतम का कहना है, प्रथम दृष्टया दो पक्षों के बच्चों के विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें 2 लोग गोली लगने से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।




