
बरेली | शीशगढ़ पुलिस ने लकड़ी व्यापारी महफूज की हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है | पुलिस के मुताबिक महफूज की हत्या दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधो के चलते हुई थी | पुलिस ने महफूज की हत्या के संबंध उसके दोस्त शमशुल पुत्र रहीश अहमद उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया | भूरा की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गया आलाकत्ल को भी बरामद कर लिया | पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटना का वांछित शमशुल उर्फ भूरा कही भाग जाने की फिराक में है और वह ढकिया डाम तिराहे पर खड़ा है | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए मौके पर दबिश दी इसी दौरान पुलिस ने मौके से शमशुल को गिरफ्तार कर लिया |
मृतक महफूज के हत्यारोपी की पत्नी से अवैध संबंध
हत्यारोपी शमशुल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि महफूज के उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था जिसके चलते महफूज ने उसकी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध बना लिए थे | वही महफूज उसके पत्नी के अश्लील फोटो ,वीडियो दिखाकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था | महफूज को सबक सिखाने के मकसद से 6 -7 सितम्बर की रात उसे वह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और हत्याकर उसका शव रोड़ पर फेंक दिया ताकि घटना एक्सीडेंट का रूप ले ले |

परिजनों ने घटना के विरोध में जमकर काटा था हंगामा
महफूज की हत्या वाले दिन परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगो ने शीशगढ़ के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया था | उनका कहना था कि महफूज की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई है बल्कि हत्या की गई है | पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाही की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया |




