भारतीय हिंदू महासभा यूपी में लड़ेगी विधानसभा चुनाव 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


पंकज गुप्ता 

बदायूं | स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री एवं  अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी गुरूवार को  बदायूं पहुँची, उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा | उन्होंने कहा कि हमारा यहां आने का उद्देश्य नीलकंठ महादेव के मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद बनाई गई थी उसको पुनः उसी स्वरूप में किया जाना चाहिए | 

सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने  जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा बाद में पत्रकारों से बात करते हुए राजश्री चौधरी ने कहा कि हमारा यहां आने का उद्देश्य यह है कि यहां पर एक नीलकंठ महादेव का मंदिर हुआ करता था जिसके ऊपर मस्जिद का स्ट्रक्चर बना दिया गया जो आक्रमणकारियों का प्रतीक है उस प्रतीक को सरकार के द्वारा हटा दिया जाना चाहिए इसी को लेकर हमने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।

राजश्री चौधरी ने  यह भी बताया कि  2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजश्री चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दमखम के साथ लड़ेगी उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों , फ्री बिजली ,गौ रक्षा समेत तमाम मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।राजश्री चौधरी ने कहा की सभी लोगों को हमें सपोर्ट करना चाहिए जो भी पार्टियां हमारे मुद्दे के ऊपर हमें सपोर्ट करेंगी उन सबका हम स्वागत करेंगे हमारा मुख्य मुद्दा होगा स्वाबलंबी उत्तर प्रदेश।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज