
पंकज शर्मा
अलीगढ़ ।हबीब गार्डन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कानून द्वारा कानून का राज चलाना बसपा सुप्रीमो मायावती से लोगों को सीखना चाहिए, 2007 में 15 दिन पुरानी सरकार में उन्होंने अपने एक सांसद को घर से बुलाकर जेल भिजवाया था और पूरे 5 साल तक वह जेल में रहे ,बसपा कार्यकाल में दो ,दो मंत्रियों को जेल भिजवाया गया था ,क्योंकि उन मंत्रियों ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी, जबकि समाजवादी पार्टी व अन्य पार्टियां अपने कार्यकर्ता और मंत्रियों को अपना बताकर बचाने का काम करती हैं, मायावती के कार्यकाल में इस प्रकार के अन्याय का कार्य नहीं होता था, बसपा कार्यकाल में महिला है, बहन बेटियां निडर और सुरक्षित थी, किसी को रात को 2:00 बजे भी कहीं जाना होता था तो वह उन निडर हो कर चली जाती थी। क्योंकि उनको पता था कि प्रदेश में मायावती का राज है, आज प्रदेश में हर 2 घंटे में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो जाती है ,बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही हैं, इस स्थिति से देश में ही नहीं पूरी दुनिया में बदनाम हो रहे हैं ,मायावती ने अपने कार्यकाल पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए थे ,जनता आज भी उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद करती है, भाजपा के लोगों ने दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न किया है, जैसे 2017 में भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में आई तो उन्होंने ब्राह्मण समाज को निशाना बनाना शुरू कर दिया ,इसका जीता जागता उदाहरण रायबरेली, प्रतापगढ़ और कानपुर सहित कई जगह की घटनाएं है, बसपा द्वारा अयोध्या से 23 जुलाई से प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम शुरू किया गया ,जैसे जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है, लोगों में उत्साह बढ़ रहा है और खासकर ब्राह्मण समाज के लोग बसपा से जुड़ते जा रहे हैं, आज मेरा मानना है कि ब्राह्मण समाज इधर उधर ना बटे ब्राह्मण के नाम पर एकत्रित हो जाए, इसी में ब्राह्मण समाज की भलाई है, प्रदेश में करीब 3 करोड ब्राह्मण हैं और विधानसभा में आप की गिनती चार और पांच है, इसका कारण आपका आपस में विघटित होना है, 2003 के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा था कि ब्राह्मणों का काम नहीं करना है और इनको सबक सिखाना है, इसी बात को ब्राह्मण समाज ने मन में रखकर 2007 में एकत्रित होकर समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर करने का रास्ता दिखा दिया था। आज जरूरत है कि ब्राह्मण समाज ब्राह्मण के नाम पर एकत्रित हो जाए।
पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि आज बसपा के पीछे पीछे सभी पार्टियां दलित समाज को रिझाने के लिए दलित रैलियां कर रही है और करने की बात कर रही है, लेकिन बसपा सर्व समाज व भाईचारा बनाने की राजनीति कर रही है, वहीं अन्य पार्टी जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है, जो उचित नहीं है।




