
दैनिक राशिफल, दिन बुद्धवार
बुधवार-04- अगस्त-सन2021 ईसवी. कामदा एकादशी तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा मिथुन राशि में 14:42 पर आएगा.( विश्व पंचांग काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अनुसार)
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. दोपहर तक धन प्राप्ति की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे, दोपहर बाद परिश्रम की अधिकता रहेगी मित्रों का सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- सूर्य उदय से दोपहर 2:बजे तक का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, 2: बजे के बाद धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे छोटे भाई बहन से सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – सूर्योदय से दोपहर 2:00 बजे तक का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता खर्चे की अधिकता रहेगी, कोर्ट कचहरी के झंझट से बचें, दो बजे के बाद का समय धन प्राप्ति के लिए अच्छा है प्रयास करना चाहिए.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- दोपहर 2:00 बजे तक का समय लाभकारी रहेगा अचानक कुछ लाभ हो सकता है परंतु प्राप्त धन दो बजे के बाद खर्च हो जाएगा. दो बजे के बाद का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक है दोपहर 2:00 बजे तक का समय सरकारी कामकाज के लिए अच्छा नहीं है 2:00 बजे के बाद काम बनेंगे परंतु धन का खर्च अधिक होगा. प्रयास करने पर बाहरी क्षेत्रों से भी कुछ लाभ अर्जित हो सकता है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- सूर्योदय से दोपहर 2:00 बजे तक भाग्यवश कुछ अड़चनें आएंगी, दो बजे का बाद का समय व्यापार आदि के लिए अच्छा है. पुलिस /कोर्ट कचहरी के झंझट से बचें .
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- दोपहर 2:00 बजे तक का समय व्यर्थ भाग दौड़ वाला रहेगा चोट चपेट से बचें दोपहर बाद का समय व्यापार आदि के लिए अच्छा है, भाग्य की प्रबलता से कुछ कार्य बनेंगे.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता दोपहर तक शरीर में हल्का दर्द और तनाव हो सकता है दोपहर बाद खर्च की अधिकता रहेगी अनचाही यात्रा हो सकती है मन बेचैन सा रहेगा. खर्च अधिक लाभ कम.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- रोग के प्रति सावधान रहें यदि पूर्व समय में कर्ज लिया है, तव कर्ज वाले परेशान कर सकते हैं, दो बजे के बाद का समय लगभग ठीक रहेगा यात्रा हो सकती है.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- कुसंग से बचें मित्र समय खराब कर सकते हैं, दोपहर बाद का समय भी बहुत अच्छा नहीं है स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा. धन की कमी बनी रहेगी. चोट चपेट से बचें.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- दोपहर तक घर में कलेश हो सकता है पेट में तकलीफ भी बनी रहेगी समय अच्छा नहीं रहेगा 2:00 बजे के बाद स्वास्थ्य में सुधार दवा इत्यादि हैं धन खर्च हो सकता है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- पूरा दिन सामान्य शुभ रहेगा दोपहर तक परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा दोपहर बाद घरेलू कारणों से मन परेशान रह सकता है. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी रोग के प्रति सावधान रहें.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




