भगवान सूर्य देव की कृपा से किसका दिन रहेगा उत्तम और किसको होगा लाभ ,जाने अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,रविवार 01-अगस्त-सन2021 ईसवी

पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा दिन मित्रों /संतान संग व्यतीत होगा. पुराने मित्रों से मेलजोल/ वार्ता संभव है.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- खर्चे की अधिकता रहेगी और मन परेशान रहेगा. दवा इत्यादि में धन खर्च हो सकता है. अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है, यदि आप चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज लाभ अच्छा हो सकता है. परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई और नौकरों का सहयोग मिलेगा.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- भूमि, भवन निर्माण, विद्युत कार्य, दवा निर्माण कार्य से जुड़े जातकों को आज अच्छे कार्य आर्डर की प्राप्ति हो सकती है. प्रयास करने पर कुछ धन लाभ भी संभव है. वाणी पर नियंत्रण रखें क्रोध से हानि होगी.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- भाग्य की प्रबलता से कई कार्य होंगे, मस्तिष्क में क्रोध की अधिकता रहेगी. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी खानपान पर ध्यान रखें.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है अनैच्छिक यात्रा हो सकती है. प्राप्त धन शीघ्र ही कर्ज चुकाने में जा सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन सामान्य शुभ जीतेगा विवाहित जातकों को जीवनसाथी के परामर्श से लाभ हो सकता है. सुगंधित वस्तुओं का कारोबार करने वाले मिठाई वाले आज लाभ में रहेंगे.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता दवा इत्यादि में धन खर्च हो सकता है. शुक्र से संबंधित इत्र फैंसी वस्त्र और मिठाई खानपान होटल कारोबार इत्यादि के कारोबारी नए आर्डर प्राप्त कर सकते हैं.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- मित्रों के सहयोग से कई कार्य बन सकते हैं, भाग्य साथ देगा धार्मिक यात्रा हो सकती है. पूर्व समय में किया गया धर्म कर्म का लाभ मिलेगा.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा हल्का सा तनाव भी मिल सकता है, अनैच्छिक यात्रा भी संभव है. खर्च की अधिकता रहेगी और मन परेशान होगा.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी परिश्रम के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा, स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा. शरीर में धातुओं की कमी से शरीर में कमजोरी लग सकतीहै.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे, परंतु प्राप्त धन चिकित्सा में अथवा कर्ज को चुकाने में खर्च हो जाएगा. भाषा पर नियंत्रण रखें संतान के हित में धन खर्च हो सकता है.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment