
बरेली | वाणिज्य कर ज्वाइंट कमिश्नर वेद प्रकाश कटियार शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए | इस मौके पर सेवानिवृत्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के पत्रकारों को बताया कि वह राजनीतिक पारी खेल सकते है और पूर्व की तरह समाज सेवा भी करते रहेंगे | उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में जाने का केवल एक मकसद है कि वह समाज सेवा करे | उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार में सभी अच्छे पदों पर है | ऐसे में उन्हें परिवारिक कोई चिंता नहीं है | वह राजनीति के दौरान मिलने वाले वेतन को भी समाज में ही खर्च करेंगे | ज्वाइंट कमिश्नर वेद प्रकाश कटियार ने यह भी बताया कि वह वर्ष 2018 में बरेली आये थे | तब उनके विभाग में तमाम समस्याएं थी | स्टाफ समय से नहीं आता था साथ ही यहां की बिल्डिंग भी खस्ता हाल में थी जिसे उन्होंने सही कराया | वेद प्रकाश ने कहा कि उन्होंने दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए लिफ्ट लगाने की पहल की थी जो जल्द विभाग की बिल्डिंग में लग जाएगी | उन्होंने भी कहा कि आगामी वर्षो में परसाखेड़ा क्षेत्र में सेल्स टैक्स विभाग की अपनी बिल्डिंग होगी | यह भूमि भी उनके प्रयास से खरीदी गई है | प्रेस वार्ता में ज्वाइंट कमिश्नर वेद प्रकाश कटियार ने भी बताया कि कोरोनाकाल में उनके विभाग ने बढ़िया काम किया है | रेवेन्यू की बात की जाये तो पूर्व की तरह रही | इस मौके पर वेद प्रकाश कटियार ने कहा कि तैनाती के दौरान उन्हें बरेली से बहुत मसान सम्मान मिला | कोरोना काल में सभी वाणिज्यिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे का भरपूर साथ दिया| वाणिज्य सांख्यिकी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार गंगवार ने कहा कि कटियार जी की तैनाती के दौरान कभी की किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का शोषण नही हुआ| कटियार जी ने सभी को साथ लेकर काम किया | कटियार सर के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा । कार्यक्रम में शैलेश कुमार ,रोहन लाल, एस के गौतम ,वेगराज सिंह ,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे ।




