भगवान विष्णु की कृपा से आज किस को होगा लाभ जाने अपना राशिफल- ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पांडे से

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,बृहस्पतिवार-29- जुलाई

बृहस्पतिवार-29- जुलाई–सन2021 ईसवी. षष्ठी तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, मीन चंद्रमा राशि में.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- सुख सुविधाओं की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, मान प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है. सरकारी कामकाज के लिए दिन लगभग सामान्य है.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- आज का दिन लाभ की दृष्टि से ठीक है व्यापारिक गतिविधियों में लाभ हो सकता है भाग्य की प्रबलता से लाभ होगा. यदि शराब का सेवन करते होंगे तो लाभ से वंचित रहेंगे.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – सरकारी कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है, व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगे भागदौड़ बहुत अधिक करना पड़ेगी यात्रा में सावधानी रखें.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज फलित हो सकते हैं धर्म धर्म में आस्था बढ़ेगी, आज के दिन में आपके जीवन साथी का प्रभाव आप पर बना रहेगा.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, खर्चे की अधिकता रहेगी और मन परेशान स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा मित्रों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के सहयोग से आज कुछ लाभ अर्जित हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सरकारी कामकाज में आज दिक्कत आ सकती है, स्वास्थ्य भी उत्तम नहीं रहेगा, फिर भी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना पड़ सकता है. घरेलू कामकाज में भी आज का दिन व्यतीत करना होगा.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए आज का दिन शुभ है मित्रों का सहयोग मिलेगा भाग्य की प्रबलता से कई काम बन सकेंगे. आज परिश्रम की बहुत अधिकता रहेगी तब कहीं जाकर आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे. दिन मिलाजुला मान सकते हैं.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- सुख सुविधाओं की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है किसी बात को लेकर तनाव भी मिल सकता है, धन की प्राप्ति के लिए दौड़ भाग करना पड़ेगी. बहुत प्रयास करने पर थोड़ा लाभ संभव है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग प्राप्त होगा. धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी शरीर में हल्का दर्द बना रहेगा.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- धन लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है, यदि कर्ज प्राप्त करना चाह रहे हैं तो आसानी से कर्ज की प्राप्ति संभव है. प्राप्त धन का कुछ भाग दवा इत्यादि में भी खर्च हो सकता है. कोर्ट कचहरी भी आना जाना संभव है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा स्वास्थ्य उत्तम कारोबार की दृष्टि से आज का दिन लगभग ठीक है. मित्रों का सहयोग भी मिलेगा.

पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment