
बरेली | हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में कोरोनाकाल में पुलिस की मौजूदगी में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है | वीडियो में दो पुलिसकर्मी बार बालाओं के डांस को देखते नजर आ रहे है | वीडियो लगभग 20 सेकेण्ड का है | जिसमें बार बालाएं जमकर डांस करती हुई देखी जा रही है | इस वायरल वीडियो की सबसे खास बात है कि सिपाही ड्यूटी के दौरान बार बालाओं का डांस देख रहे है इस दौरान उनके पास बंदूक भी मौजूद है | वीडियो में काफी संख्या में ग्रामीण मास्क बार बालाओं के डांस का आनंद लेते हुए नजर आ रहे है लेकिन किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है | फिलहाल यह मामला पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंच गया है | पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस को कोरोना काल में बार बालाओं के डांस होने की खबर मिली थी , इसी दौरान पुलिसकर्मी ग्राम प्रधान से मिले और बार बालाओं के डांस रुकवाने को कहा तभी प्रधान ने पुलिसकर्मियों को बैठने को कहा तभी किसी ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया |
देखिये यह वायरल वीडियो




