बेटे ने पिता की हसिया से प्रहार करके की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इनायतपुर गांव में एक शराबी बेटे ने अपने पिता की हसिया से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लाला राम के रूप में हुई है।घटना के समय आरोपी छत्रपाल शराब के नशे में था। उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
गुस्से में आकर छत्रपाल ने हसिया से अपने पिता के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल लाला राम को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हर्ष मोदी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी बेटे छत्रपाल को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज