बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार

बरेली। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने कहा कि इज्जतनगर बस अडडे के निर्माण से नैनीताल तथा उस दिशा में जाने वाले यात्रियों की आवागन की सुविधाओं में बढोत्तरी होगी तथा इसका सकारात्मक असर शहर के अंदर के यातायात की सुगमता पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ समय में ही नगर बसों का संचालन शुरु होना है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उससे भी यातायात की सुगम हो जाएगा।

मंडलायुक्त आज कमिश्नरी सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणाओं के अन्तर्गत बरेली में प्रस्तावित बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
मंडलायुक्त ने प्रस्तावित बस स्टेशन इज्जतनगर, फरीदपुर तथा मीरगंज के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक रोजवेज को निर्देश दिए कि इन बस स्टेशनों में जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उनका विवरण नियमित रूप से पत्रावली पर उन्हें प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में क्षेत्रीय प्रबन्धक, रोडवेज ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि बस स्टेशन इज्जतनगर पर वृक्षों को कटाने, स्थानांतरित करने का कार्य पूर्ण हो गया है और बस अडडे का निर्माण कार्य भी नामित कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गति दी जाए और निर्माण कार्य किसी भी दशा में रूकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने की जो समयसीमा निर्धारित की गई है, उसमें कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मीरगंज बस स्टेशन के लिए जमीन चिन्हित हो गई, निर्माण कार्य के लिए अभी धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि इसके लिए शीघ्र ही शासन को धनराशि हेतु पत्र लिखा जाए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि फरीदपुर में बस स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है और इस वर्ष दिसम्बर तक यह कार्य पूर्ण हो जायेगा। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment