
दैनिक राशिफल
बुधवार -11-अगस्त-सन2021 ईसवी. तृतीया तिथि, शुक्ल पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, सुबह 9:30 तक तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चंद्रमा कन्या राशि में.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं रहेगा, अधिकांश समय सार्वजनिक हित के कार्यों और घरेलू कार्यों को साधने में लगेगा. दवा इत्यादि में धन खर्च हो सकता है.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- अधिकांश समय मित्रों संग व्यतीत होगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई का सहयोग मिल सकता है. शिक्षा और ज्ञान अर्जन के विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है. एकाउंट्स का कार्य करने वाले लाभ में रहेंगे.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन मिलाजुला रहेगा भागदौड़ अधिक सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों से धन लाभ संभव है. वाणी का प्रभाव बना रहेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी . लेखन के कार्य से जुड़े जातकों को नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. क्रोध बढ़ने पर शांत रहें.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- धन प्राप्ति की दिशा में किए गए कार्य सफल होंगे, बाहरी क्षेत्रों से कार्य के संबंध में नए अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं, प्राप्त धन शीघ्र ही खर्च हो सकता है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, पठन-पाठन लेखन में रुचि रहेगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा. बुद्धि विवेक से लाभ संभव.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन खर्च भरा रहेगा, धन का अभाव मन परेशान कर सकता है. सरकारी कार्यों में भी धन खर्च होने की संभावना बनती है.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा, भाग्य की प्रबलता से व्यापार वृद्धि. मित्रों का सहयोग मिलेगा, खाद्यान्न व्यापारी लाभ में रहेंगे.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- व्यापार संबंधी यात्रा हो सकती है कुछ तनाव भी रहेगा. यात्रा में कष्ट संभव है. सूर्य की आराधना से लाभ मिलेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- पूर्व समय में किए गए धर्म-कर्म और पुण्य के प्रताप से मन मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार होगा. धर्म बढ़ेगा भाग्य सहायता देगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है नसों नारियों में दर्द हो सकता है सर्दी के विकार से बचें, शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी. सूर्य को जल देना अच्छा रहेगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा मित्रों का सहयोग मिलेगा . शिक्षा और संतान/ मित्र की ओर से चिंतित रहेंगे. गुरु ग्रह की पूजा करने से परेशानियां कम होंगी.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




