बरेली पुलिस ने 21 लाख की कीमत के ब्रांडेड मोबाइल बरामद किये , यह है मामला

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से 21 लाख रूपए की कीमत के खोये मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है | यह खोये मोबाइल बरेली सहित दिल्ली , हरियाणा, राजस्थान से बरामद किये है | बरेली पुलिस ने एसएसपी रोहित सजवाण मौजूदगी में यह सभी उनके मोबाइल मालिकों को पहचान पत्र दिखाने के बाद वापस कर दिए गए | दरसल बरेली पुलिस को कई थानों से मोबाइल चोरी , गुम होने की शिकायत मिल रही थी | एसएसपी रोहित सजवाण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे | सर्विलांस की टीम भी लगातार मोबाइल बरामदगी का प्रयास कर रही थी | इसी क्रम में पुलिस ने बरेली सहित आस पड़ोस के जिलों के साथ, दिल्ली , राजस्थान , हरियाणा , उत्तराखंड से 110 खोये और चोरी के मोबाइल बरामद किये |

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बरेली जिले में सर्विलांस टीम की मदद ने गुम हुए 110 मोबाइल को बरामद किया है जिनकी कीमत 21 लाख रूपए से अधिक है | पुलिस को मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थी जिस पर सर्विलांस की टीम ने कार्रवाई की थी | बरामद मोबाइल फोनो में नए पुराने दोनों तरह के फोन है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज