बरेली डीएम नितीश कुमार को पीएम मोदी से मिली शाबासी, यह रही वजह

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के जिला स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के सम्बंध में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 56 ज़िलाधिकारियों से वर्चुअल वार्ता की, जिनमें उत्तर प्रदेश के बरेली के ज़िलाधिकारी नितीश कुमार से प्रधानमंत्री मुखातिब हुए।

प्रधानमंत्री जी ने ज़िलाधिकारी से पूछा कि उन्होंने बरेली में कोरोना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्या प्रबंधन किया। नितीश कुमार ने उन्हें बताया कि टेस्ट सैम्पलिंग की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी करने से बरेली में कोरोना के पाजिटिविटी रेट में अत्यधिक कमी आई। बरेली में कोरोना का पाजिटिविटी रेट 38 फीसदी तक बढ़ गया था जो वर्तमान में मात्र 2.5 रह गया है।
ज़िलाधिकारी नितीश कुमार ने प्रधानंमत्री जी को बताया कि एनटीजेन तथा आरटीपीसीआर दोनों प्रकार के टेस्ट कराए जा रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि ये अच्छी बात है। ज़िलाधिकारी ने यह भी बताया कि इसके साथ ही ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र में साफ़ सफ़ाई एवं स्वच्छता अभियान में तेजी लाई गई।

ज़िलाधिकारी ने बताया कि ‘मेरा ग्राम मेरा अभियान’ की टैगलाइन के साथ बरेली जनपद के ग्रामीण अंचलों में 1193 निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। इसके अलावा आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी इस कार्य के लिए लगया गया। आरआरटी टीम के जरिए गांवों में सैम्पलिंग में तेजी लाई गई जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
ज़िलाधिकारी ने अवगत कराया कि बरेली ऑक्सीजन की उपलब्धता के मामले में अगले हफ्ते से आत्मनिर्भर हो जाएगा। इफको समेत अन्य कई ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी तैयार हो गए हैं।

ज़िलाधिकारी ने अवगत कराया कि कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे के मद्देनज़र बरेली के तीन मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन बेड, जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन बेड तथा बाल रोग विशेयज्ञों से परामर्श कर बाल वार्ड तैयार किए जाने, बेड रिजर्व करने, बच्चों के आईसीयू तैयार करने आदि से सम्बंधित कार्य किया जा रहा है। बरेली के ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी बच्चों के बेड आदि की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था भी कर दी गई है। नितीश कुमार ने बताया कि बरेली की ग्रामीण आबादी में कोरोना के फैलाव को रोकने में इन्हीं उपायों से सफलता प्राप्त की गई।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि बरेली के ग्रामीण अंचलों में निगरानी समितियों के अलावा चिकित्सा विभाग के सक्रिय सहयोग से ही बरेली के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में सफलता मिली। बरेली में रेमेडिसिविर इंजेक्शन की उप्लब्धता के सम्बंध में भी ज़िलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज