बरेली के मीरगंज में बड़ा सड़क हादसा : ऑल्टो कार ट्रैक्टर ट्राली में घुसी , दो पुरुष सहित एक महिला की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श

बरेली | मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल्ली से बरेली की ओर जा रही एक ऑल्टो कार पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई जिसके चलते दो पुरुष सहित एक महिला की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | बताया जा रहा है आल्टो सवार यह परिवार दिल्ली से शाहजहांपुर के रामपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे | इसी दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र में यह सड़क हादसा हो गया |

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायल लोगो को इलाज के जिला अस्पताल भेजा साथ ही हादसे में मौके पर मारे गए दो लोगो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए | जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मीरगंज नेशनल हाइवे के फ्लाईओवर पर एक ऑल्टो कार पीछे से ट्रैक्टर में जा घुसी जिसके चलते दो लोगो की मौके पर मौत हो गई जबकि घटना में घायल हुए एक व्यक्ति रास्ते में मौत हो गई | घटना की जानकारी होते ही फ्लाईओवर पर मदद करने के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए | स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना पुलिस के साथ एम्बुलेंस को दी | घटना के कुछ समय में पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई | स्थानीय लोगो के सहयोग से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा |

पुलिस ने घटना में मारे गए लोगो की शिनाख्त कर ली है | घटना में मारे गए सभी लोग शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के रहने वाले है | हादसे का शिकार मोनू का परिवार दिल्ली के रोहिणी से शाहजहांपुर के गांव रामपुर में तिलक समारोह में जा रहा था | घटना में मोनू (40 )पुत्र लालाराम , मोनू की मां बसंता (65 ) पत्नी लालाराम , आयुष (21 ) की मौत हो गई | वही घटना में घायल पूजा पत्नी मोनू , मोनू के बच्चे पीहू (5 ) वीर (3 ) है | मीडिया सेल से मिली जानकारी मीरगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हुई है | मरने वालो में पुरुष मोनू, आयुष , महिला बसंता है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज