बदायूँ: कुत्ते की पिटाई करने पर पुलिस ने दबंगो के खिलाफ लिखा मुकदमा , सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूँ: कुत्ते की पिटाई करने पर पुलिस ने दबंगो के खिलाफ लिखा मुकदमा , सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस जाँच  में जुटी 

बदायूँ | दातागंज में एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मामला  दातागंज मोहल्ला बुध बाजार वार्ड नंबर 15 घोड़ा वाली गली का है जिसमे  मोहल्ले में रहने वाले कुत्ते को एक अज्ञात दबंग  व्यक्ति के  उकसाने  पर शिवम गुप्ता व हिमांशु गुप्ता पुत्रगण रविंद्र गुप्ता मोहल्ला बुध बाजार में लाठी डंडो से कुत्ते को बेरहमी से मारा पीटने लगे। गली में रहने वाले लोगों के मना करने पर भी वह नहीं माने।  कुत्ता बचने के लिए गली में रहने वाले अनुज वर्मा पुत्र शिशुपाल वर्मा के घर मे घुस गया  इस दौरान अनुज वर्मा मेडिकल पर दवा लेने गए थे उनकी पत्नी रीता वर्मा  घर मे अकेली थी | मोहल्ला  वालो के  लाख मना करने पर  दबंग कुत्ते को मारने के लिए अनुज के घर में घुस गए | वहाँ अनुज की पत्नी के मना करने के बाद भी दबंग  लोग कुत्ते को बेरहमी से पीटते रहे। जिसकी अनुज की तरफ से घर में घुस कर  कुत्ते को लाठी डंडे से मारने एवं गाली गलौज करने की  कोतवाली दातागंज में रिपोट दर्ज कराई है। घटना सीसीटी वी कैमरे में हुई है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज