
बरेली | देवरनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हो गया था | रविवार को इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया | दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पथराव किया | इस पथराब में कई लोग घायल हो गए | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करके तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया साथ ही घटना में घायल लोगो के लिए मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया | बताया यह भी जा रहा है जिस समय यह घटना हुई उस समय एक पक्ष के लोगो ने वीडियो को बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |

जानकारी के मुताबिक देवरनियाँ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया | जब एक पक्ष बच्चों में हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष को समझाने गया तो दूसरे पक्ष ने उस शख्स को डंडे से हमला कर घायल कर दिया | जिसके बाद बाद दोनों पक्षों द्वारा बैठ कर बात करने के दौरान विवाद इस क़दर बड़ा की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ पथराव हो गया | वहीं एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष पर फायरिंग और पथराव करने के गम्भीर आरोप लगाए गए हैं |

इस घटना में मासूम बच्ची अल्शिफ़ा सहित हसीब,ताहिर,तौसीफ,यूसुफ,और साजिद घायल बताए जा रहे हैं | वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के तीन लोग भी घायल हुए हैं| उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी नौ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुट गई है | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि देवरनियां थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों में बच्चों के विवाद में झगड़ा हो गया | कल दोनों पक्षों के बच्चों के विवाद में आज दोनों पक्ष समझौता कर रहे थे | इसी बीच विवाद बड़ गया और विवाद में कई लोग घायल हो गए | जिनका इलाज चल रहा है | थाना देवरनियां में इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया | तीन लोगो को भी गिरफ्तार किया है | शेष लोगो की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है |




