प्रेमी से निकाह नहीं होने से नाराज युवती ने परिजनों पर लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | शीशगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक वीडियो वायरल करके अपने ही परिजनों पर गंभीर लगाए है | युवती का कहना है कि वह अपने ही थाना क्षेत्र के एक युवक से प्यार करती है और उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है लेकिन उसके परिजनों को यह मंजूर नहीं है | दरसल सोमवार को शीशगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती ने शोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है ।वायरल वीडियो में युवती ने बताया कि वह नदीम नामक युवक से प्रेम करती है और उसी से निकाह चाहती है है ।वहीँ युवती वीडियो में यह भी बताती है कि वह नदीम से बहुत प्यार करती है,और नदीम भी उससे प्यार करता है। वह दोनों और नदीम का परिवार निकाह को तैयार है । लेकिन युवती का परिवार निकाह के लिए तैयार नहीं है ।युवती आगे यह भी कहती है कि उसे अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है ।प्रेमी से निकाह न होने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए शीशगढ़ पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती को 164 के बयान के लिए कोर्ट भी भेज दिया है | इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाली युवती नदीम के युवक के साथ चली गई थी| लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है| मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़की दोपहर बाद थाने पहुंची और अपने आप को बालिग बताते हुए युवक के साथ प्यार करने और स्वयं घर छोड़कर जाने की बात कही है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment