प्रीति योग में बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्राप्रीति योग में बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

आज विशेष

आज प्रीति योग व्याप्त रहेगा। इस योग में पूजा पाठ करने से माता लक्ष्मी की महती कृपा प्राप्त होगी। आर्थिक उन्नति के लिए पीले वस्त्र पहने, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। रोग शांति के लिए हल्दी मिश्रित जल केले के वृक्ष में चढ़ाएं, और बृहस्पतिवार की कथा पढ़ें।

*देखिए आज का पंचांग*

विक्रमी संवत – 2078

शाके – 1943

मास – श्रावण मास, शुक्ल पक्ष

दिन – गुरुवार

तिथि – द्वादशी तिथि

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

योग – प्रीति योग

करण – वब करण मध्यान्ह 11:59 तक उपरांत बालव कारण

*किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:45 से 7: 23 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया 10:38 से मध्यान्ह 3:31 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 5:09 से रात्रि 9:31 तक

*जानिए आज का अपना राशिफल*

मेष-दिनभर व्यस्त रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या दूर होगी। आज वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। फील्ड में नए मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें।

वृषभ- कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। उधार की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय की स्थिति कमजोर रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। विरोधी पस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन- आज घूमने सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी की बात से परेशान रहेंगे। तनाव बढ़ेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। रिश्ता तय होगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

कर्क- आज आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। बोलचाल पर संयम रखें। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। विरोधियों की वजह से कुछ परेशानी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह-रूके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप खुश रहेंगे। आफिस का माहौल ठीक रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। प्रसन्न रहेंगे। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। कुटिल लोगों से सतर्क रहना होगा।

कन्या-दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपसी सहयोग से कामयाबी हासिल कर पायेंगे । कर्ज देने से बचें। किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। संबंधियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। नकारात्मक विचार न आने दे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

तुला-आज कामयाबी मिलेगी। लाभ होने की सम्भावना है। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। आपको किस्मत का सहयोग मिलेेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान में कमी हो। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। वाहन धीरे चलाएं। विरोधी शांत रहेंगे।

वृश्चिक -आपको व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। दफ्तर में परेशानी हो सकती है। अधिक चिंता ना करें। उत्साह से आगे बढ़ते रहें । किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

धनु-आज छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बनी रहेगी। कुंसगति से बचें। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें। तनाव दूर होगा।

मकर-आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। विवाद दूर होंगे। छात्रों लिए आज का दिन बेहतर हैं। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यो की ओर रूचि बढेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। कुंवारों की शादी तय हो सकती है।

कुंभ -आप सकारात्मक रहेंगे। हालांकि लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे। किसी मित्र से विवाद दूर हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिल सकती है। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। आज आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सलाह से आपको लाभ होगा। लेनदेन सावधानी से करें। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। सगे संबंधियों के घर जा सकते हैं।

मीन-धन सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे। कर्ज देने से बचें। कारोबार में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपमें नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बना कर रखे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment