
बरेली | सुभाषनगर पुलिस ने माल गोदाम रोड़ के पुरानी जेल दीवार के पीछे से 7 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया | एक तस्कर भागने में सफल रहा | पुलिस ने आरोपियों के पास एक अल्कोहल से भरा टैंकर और कार भी बरामद की है | पुलिस को एक मुखबिर से जेल के दीवार के पास टैंकर खड़े होने की सूचना मिली थी | जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस को देखकर भागने लगे | इसी दौरान पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए तस्करों को दबोच लिया | पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि टैंकर स्प्रिट से भरा हुआ है | जिसे अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होना है | बताया यह भी जा रहा है कार से चल रहे सभी आरोपी ड्राइवर है और वह बिना रुके टैंकर को हैदराबाद ले जा रहे थे | पुलिस द्वारा पकडे गए लोगो में मेरठ का मिथुन ,सुभाषनगर का सुशील सक्सेना , रामपुर का लालमन , भुता अहरौला निवासी श्याम बिहारी ,फतेगंजपूर्वी का दाताराम , हाफिजगंज अलैहा का राजू ,फतेहगंज पूर्वी का नरेश ,व हरनाम पीलीभीत निवासी मौके से फरार बताया गया है | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुभाषनगर पुलिस टीम द्वारा एक बेहतरीन काम किया गया है | पुलिस को एक मुख़बिर से सूचना मिली कि जेल रोड़ के पीछे खड़े टैंकर से कुछ लोग कुछ निकाल रहे है | उस सूचना को सही मानते हुए पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि माल्टा स्प्रिट है | पुलिस ने मौके से 7 लोगो को गिरफ्तार किया है , एक ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा | एसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि यह टैंकर रामपुर की डिस्टलरी से हैदराबाद जा रहा था | ड्राइवर की मिली भगत से टैंकर से स्प्रिट चोरी कर रहे थे | सुभाषनगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है | पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है पहले भी क्या ऐसी कोई घटना हुई है और कौन कौन लोग शामिल है |
देखिये वीडियो में यह खबर




