पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुमताज़

बहेड़ी। हाईवे पर कार खड़ी तेज आवाज से गाना बजाने और शराब पीने से मना करने पर गुस्साए युवको ने पुलिस वालों के साथ मारपीट की। इसी दौरान अन्य पुलिस वालों के पहुंचने पर हंगामा और मारपीट कर रहे दो युवक भाग खड़े हुए जबकि पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। दोनो युवको को पकड़ने के बाद पुलिस कार सहित उन्हे थाने ले आई। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 बीती रात नगर के बाईपास स्थित एलआईसी के पास कुछ युवक गाड़ी खड़ी कर तेज आवाज से गाना बजा रहे थे और रोड पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दरोगा नरेन्द्र कुमार, होमगार्ड छेदालाल, रामबहादुर, चालक अंकुर तोमर ने उनसे म्यूजिक की आवाज कम करने और रोड पर खड़े होकर शराब पीने से मना करने लगे। इसपर चारो युवक पुलिस के साथ गाली गलौच करने लगे और फिर पुलिस के साथ मारपीट की। मारपीट की दौरान युवको ने दो पुलिसकर्मियों की वदी फाड़ दी और कांस्टेबल का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

   अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर चारो युवक भागने जिसपर पुलिस ने दो युवको को पकड़ लिया जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनो युवको को पुलिस थाने ले आई और कार को भी थाने लाकर खड़ा करवा दिया। इस मामले में दरोगा नरेन्द्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चरन सिंह पुत्र थान सिंह निवासी पिण्डारी अशोक, करन सिंह पुत्र उमेदी लाल निवासी सिंह गौंटिया थाना बहेड़ी जिला बरेली सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment