पीलीभीत : सिपाही ने वीडियो वायरल करके खुद को मारी गोली ,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में डायल 112 पर तैनात सिपाही जितेंद्र  ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली | मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया |  सिपाही ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो वायरल किया था | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही जितेंद्र  2016 बैच का सिपाही था | वह मूलरूप से  शामली जिले का रहने वाला था | रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सिपाही जितेंद्र ने रोते हुए विभाग पर कई  आरोप लगाए थे | इसके बाद सिपाही ने बरखेड़ा के चौपाल सागर के पास खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| जैसे मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच  गया |सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment