
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देररात सोमवार को मुंबई की एक मॉडल ने 14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली | बताया जा रहा है कि मॉडल ने अपने बॉय फ्रेंड के साथ अपने दीदी के घर पार्टी की थी | जैसे पार्टी की जानकारी मॉडल की माँ को लगी तो मॉडल की मां मॉडल को डांट दिया | इसी बात से नाराज मॉडल ने अपने घर की 14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली | घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मॉडल के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजने के साथ मामले की जाँच शुरू कर दी |
मॉडल मुंबई में कर रही थी स्ट्रगलिंग
मॉडल प्रिया उर्फ भावना गौतम मुंबई में रहकर स्ट्रगलिंग कर रही थी | प्रिया के पड़ोस के रहने वालो का कहना है कि प्रिया अपने करियर को लेकर परेशान चल रही थी | प्रिया फिल्मों और सीरियल में काम लेने के लिए ऑफिस ऑफिस चक्कर लगा रही थी लेकिन फिर भी कोई अच्छा काम नहीं मिल पा रहा था |

पुलिस ने परिवार से की पूछताछ
मॉडल प्रिया का परिवार नोएडा के बिसरख कोतवाली के ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में काफी समय रहता है | वही प्रिय मुंबई में रहकर अपने करियर को बनाने की कोशिश में थी | बीती रात प्रिया में 14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली | पुलिस के मुताबिक प्रिया उर्फ़ भावना की उम्र 24 साल के आसपास थी। प्रिया की बहन भी पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की चौथी मंजिल पर रहती है। प्रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी भी की थी। इसकी जानकारी मां को लगी तो उन्होंने डांट दिया। इससे प्रिया काफी परेशान हो गई और सुसाइड करने के लिए वह 14वीं मंजिल पर चली गई। इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि घरवालों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन पुलिस ने आत्महत्या के मामले में प्रिया की बहन -बहनोई सहित परिवार के अन्य लोगो से पूछताछ की है |
पुलिस की प्राथमिक जाँच में आत्महत्या की हुई पुष्टि
SP योगेंद्र सिंह ने बताया ने बताया कि परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक जांच में मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।जरुरत पड़ने पर प्रिया उर्फ़ भावना के बॉय फ्रेंड को पूछताछ के लिए मुंबई से नॉएडा बुलाया जा सकता है |




