
दैनिक राशिफल, दिन बुद्धवार
बुधवार- 30- जून -सन2021 ईसवी.षष्ठी तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा दिनभर कुंभ राशि में रात्रि 23:30 के बाद मीन राशि में आएगा.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- धार्मिक व्यक्तियों के लिए आज लाभ का दिन है. धर्म से लाभ. सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि,
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- प्रयास करने पर कारोबार ग्रसित अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी. छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – पूर्व समय में यज्ञ पुण्य कर्म आज फलित होंगे. मन धर्म में लगे. अच्छे कार्यों में भाग्य साथ देगा.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है किसी बात को लेकर मन तनावग्रस्त हो सकता है. धन का अभाव मन को परेशान कर सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. बुद्धि धर्म में रहेगी स्वास्थ्य उत्तम.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है लाभ में कमी रहेगी रोग में धन खर्च हो जाता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं उनको संतान प्राप्ति के आज योग बन सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति हेतु आज का समय शुभ रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – अत्याधिक खर्चे से मन परेशान हो सकता है घरेलू खर्चों से मन व्यथित रहेगा. सामाजिक क्षेत्र की गतिविधियों में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज परिश्रम का दिन है धन प्राप्ति के लिए दिनभर परिश्रम करते हुए हो जाएगा. छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिलने की संभावना है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- प्रयास करने पर धन लाभ संभव है धन और धर्म में वृद्धि. वाणी का प्रभाव बना रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन सामान्य शुभ है मानसिक सुख शांति में वृद्धि. मन धर्म में लगेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता खर्चे की अधिकता रहेगी बीमारी में भी कुछ पैसा लग सकता है
विशेष- आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




