
कमलेश शर्मा
शाहजहांपुर में नदी में डूबे लड़का लड़की के शब बरामद हुए हैं।एसडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर बाद दोनों के शव नदी से खोजने समय नदी से दूर दोनों के शव उतारते हुये मिले हैं। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया हैं जहां पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आपको बता दें कल उस समय हड़कंप मच गया था जब सुबह पूजा के लिए नदी से जल लेते समय लड़का लड़की नदी में डूब गये थे। जब तक लोग बचाने के लिए नदी में कुदे तब दोनों लोग नदी में समा समा चुके थे। बताया जा रहा है कि हर साल गांव में भैहर बाबा की पूजा होती है। जिसके चलते गांव वाले गर्रा नदी से जल ले जाकर बाबा पर जलाभिषेक करते हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना थाना चौक कोतवाली के गर्रा नदी की है जहां दो दिन पहले हाईवे किनारे गर्रा पुल से अटसलिया गांव के करीब 20 लोग गांव में भैहर बाबा पूजा के लिए नदी से जल भर रहे थे। उसी समय 16 साल की लड़की मनु और 12 साल का लड़का अंकित का पैर फिसल गया और दोनों नदी में जा समाये। इस दौरान कुछ लोग डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन मनु और अंकित को नहीं बचाया जा सका। एसडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर बाद दोनों के शव नदी से खोजने समय नदी से दूर दोनों के शव उतारते हुये मिले हैं। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया हैं जहां पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




