दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायलों में से उपचार के दौरान एक की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श

मीरगंज बरेली । स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दुर्घटनाए घटित हुई जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको उपचार के लिये पुलिस ने बरेली भेजा है ।जिनमे से उपचार के दौरान एक वियक्ती की मौत हो गई है ।पुलिस ने घटना करने वाले वाहन रोडवेज की बस और पीकअप को अपने कब्जे में ले लिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय राश्ट्रीय राजमार्ग 24 पर पहली घटना आज सुबाह लगभग तीन बजे घटित हुई हरियाणा प्रान्त निवासी सोनू और रोहित अपने ट्रेक्टर पर जुड़ी केबिल बोर मशीन को लेकर बरेली की ओर जा रहे थे पीछे से दिल्ली से आ रही रोड वेज की बस ने इनके पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर मशीन सहित जोर दार धमाके के साथ पलट गया और उसपर सवार उपरोक्त सोनू (47) और रोहित (44)गम्भीर रूप से घायल हो गये ।रोडवेज चालक बस छोड़ कर फरार हो गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिये बरेली भेजा जहाँ उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई है जबकि दुसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है ।

दूसरी घटना भी सिन्धोली चौराहे की है यहाँ रोड किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा युवक सडक हादसे का शिकार हो गया समीपवर्ती गांव नगरिया कल्यानपुर का रहने वाला युवक इस्लामुदद्दीन बरेली जाने के लिये हाइवे किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था। घटना बीतीरात लगभग तीन बजे की हैं। तभी बरेली की ओर से आ रही पिकअप अचानक अपना संतुलन खो बैठी और चौराहे को क्रॉस करते हुये दूसरी ओर पहुंची। तथा रोड किनारे खड़े इस्लामुद्दीन को रौद दिया। इस्लामुद्दीन मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।पिकेट पर पुलिस तैनात थी। हालांकि पिकेट पर तैनात पुलिस ने दौड़कर ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रोडवेज बस और पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है रोड वेज बस ड्राईवर फरार होना बताया जाता है जबकि पिक अप के ड्राईवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment