
आदर्श
मीरगंज बरेली । थाना समाधान दिवस में पहुँचकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता से प्राप्त शिकायतों को सुना और निस्तारण के निर्देश दिये इसके बाद दोनों अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे यहाँ जिलाधिकारी ने नव निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घघाटन किया ।आखिर में डी एम ने तहसील का निरीक्षण किया यहाँ एस डी एम को खाली जगह पर पेड़ पौधें लगवाने के निर्देश दिये ।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक जिलाधिकारी नितीश कुमार थाना समाधान दिवस में पहुँचे जहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहले से मौजूद थे ।जिला अधिकारी के पहुँचने से पहले एस एस पी रोहित सिंह सहजवाण ने स्थानीय पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया यहाँ जनता के लिये बनाये टीन शेड को देखा और अधूरे कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिये ।इसके अलावा कम्प्यूटर कक्ष,महिला हैल्प लाईन डेस्क को भी देखा और थाना प्रभारी को साफ सफाई के निर्देश दिये ।
थाना समाधान दिवस पर दोनो अधिकारियों ने एक एक कर जनता की शिकायतों को सुना और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये ।समाधान दिवस में चुरई दलपतपुर गाँव की इमराना पुत्री अकील ने गाँव के दबंगों के खिलाफ जमीन पर अवेध कब्जे की शिकायत की,नंदगाँव के अयोध्या प्रसाद ने दबंगों पर चक रोड जोत कर पेड़ लगा देने और लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने की शिकायत की,मासूम नबी निवासी सिन्धोली ने पात्र होने के वाबजूद राशन कार्ड नही बनाने और रय्यानगला की इरम नाज ने अपने पिता और चाचा चचेरे भाईयों के खिलाफ शिकायत की गेंदन लाल लभारी ने चर्च के पास खरीदी जमीन पर बटाई दार के कब्जा करने की,चुरई दलपतपुर की महिला ने बीती रात हुए झगडे में पुलिस कार्य वाही नही होने से उनका निकलने का रास्ता बन्द कर देने जान से मारनेकी एलनिया धमकी देने की शिकायते की। एस एस पी ने डी एम को अवगत कराया कि सी ओ कार्यालय और आवास नहीं है जिस कारण सर्किल ऑफिसर को काफी परेशानी होती है इस पर डी एम ने एस डी एम को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये इस मौके परपुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राय थाना प्रभारी दया शंकर मौजूद रहे ।
थाना दिवस के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार एस एस पी के साथ स्थानीय सी एच सी पहुँचे यहाँ चिकित्सा प्रभारी अमित कुमार ने स्टाफ के साथ उनकी अगवानी की ।यहांँ पर डी एम ने नव निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घघाटन किया ।प्लांट देखने के बाद डी एम अस्पताल मे स्थापित कोविड तीस बैड की व्यवस्थाओं को देखा यहाँ उन्होने कोविड आई सी यू वार्ड,कोविड महिला और पुरुष वार्ड के अलावा जननी सुरक्षा वार्ड का भी निरीक्षण किया पुछे जाने पर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कोविड मरीजों के लिये तीस बैड कम्पलीट है जननी सुरक्षा वार्ड में चार बैड पड़े हैं ।
जिलाधिकारीने यहाँ अस्पताल मे साफ सफाई के निर्देश दिये ।
सी एच सी के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार तहसील परिसर पहुँचे और घूम फिर कर तहसील कार्यालय भवन और कर्मचारियों के निवास भवनों को देखा यहाँ बताया गया कि मरम्मत के अभाव में भवन जर्जर हालत मे हैं ।बरसात में आवास टपकते है ।इसके लिये एस डी एम ममता मालवीय को आवश्यक निर्देश दिये गये ।साथ ही तहसील परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पेड़ पौधे लगवाने के भी निर्देश दिये हैं ।




