
फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की बीती रात एक कार सांड को टक्कर मारकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरी लाइन में सामने से आ रही भट्टे की ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी। जिससे ट्रेक्टर पर बैठे एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि कार और ट्रैक्टर में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से बरेली निजी अस्पताल और मृतक के शब को पोस्टमार्टम को भेजा है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। ट्रैक्टर टकराने के बाद दो हिस्सों में बट गया।
मिली जानकारी मुताबिक सीतापुर के आदर्श नगर निवासी धीरज मिश्रा,रितिक जायसवाल,उमेश कुमार मिश्रा,आर्यकान्त मिश्रा कार से हरिद्वार जा रहे थे।नेशनल हाइवे पर जब वह ठिरिया खेतल मोड़ के पास पहुँचे तो उनकी कार रोड पर खड़े सांड से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरी लाइन में सामने से आ रहे थाना शाही के गांब आनन्द पुर भट्टे की ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे आनंदपुर निवासी 20 बर्षीय भूरे पुत्र हेतराम की ट्रैक्टर के नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी।जबकि ट्रैक्टर पर ही बैठे आनंदपुर निवासी राजेश कुमार,प्रेमशंकर,संतोष कुमार और कार में बैठे चारो लोग गंभीर घायल हो गए।
गस्त से लौट रहे मय फोर्स के थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने सभी घायलों को कार और ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर बरेली निजी अस्पताल एम्बुलेंस से भेज दिया।टक्कर इतनी जबरजस्त थी।कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वही ट्रैक्टर दो भागों में बट गया। कुछ समय के लिए रामपुर से बरेली जाने वाली लाइन पर जाम लग गया।पुलिस ने टोल प्लाजा पर खड़ी एनएचएआई की क्रेन से ट्रैक्टर को रोड के साइड और कार को हाइवे से हटाकर थाना पर भेज दी तब यातायात चालू हुआ।




