
बरेली | क्रेडाई बरेली चैप्टर ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत को देखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत की है | यह कंसंट्रेटर ऐसे लोगो को डाई जायेंगे जो अपने घर पर रहकर होम आइसोलेशन में है और उनका ऑक्सीजन का स्तर गिर रहा है| क्रेडाई द्वारा शुरुआत में 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाए हैं जिसमें सभी सदस्यों ने सहयोग किया है| अभी सात कंसंट्रेटर बरेली पहुंचे हैं| क्रेडाई ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को 15 हजार रूपए की जमानत राशि पर कंसंट्रेटर देगा और कंसंट्रेटर वापस आने पर जमानत की राशि वापस कर दी जाएगी | शुरुआत में 4 दिन के लिए निशुल्क दिया जाएगा इसके बाद यदि कोई इसको रखता है तो अगले 3 दिन तक उसको 1 हजार रूपए होल्डिंग चार्जेस देना होगा | वही कंसंट्रेटर देने की अधिकतम 10 दिनों तक सीमा रहेगी | जिससे जरूरतमंद लोगो को ज्यादा फायदा मिल सकेगा | गौरतलब है की वर्तमान कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक परेशानी ऑक्सीजन को लेकर हो रही है लिहाजा क्रेडाई बरेली ने यह प्रयास किया है कि किसी भी रोगी की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी से ना होने पाए । इस विषय मे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विनोद पागरानी ने बताया कि इसे हवादार कमरे में इस्तेमाल करना चाहिये| इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को पाने के लिए क्रेडाई की तरफ से एक ईमेल आईडी जारी की गई है जिस पर कोविड मरीज के तीमारदार व्यक्ति को डॉक्टर का पर्चा आधार कार्ड और जरूरी जानकारी ईमेल करनी होगी और हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बताना होगा | उसके बाद डिजिटल पेमेंट के माध्यम से जमानत राशि जमा करके नियत स्थान से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरे अभियान ‘उम्मीद ‘ को क्रेडाई की यूथ विंग द्वारा अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व यूथ विंग के वालंटियर्स के सहयोग से चलाया जायेगा । आज कंसंट्रेटर बैंक की विधिवत शुरुआत की गई और लोगो को कंसंट्रेटर वितरित किये गए | इस सम्बन्ध में क्रेडाई ने हेल्पलाइन नंबर 7505679652 के साथ ईमेल आईडी credaibly8@gmail.com को जारी किया है|




