
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जमीनी विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई | यह हत्या तब हुई जब मृतक अपने भतीजे के साथ किसी रिश्तेदारी से वापस आ रहा था तभी जीरो पॉइंट के पास करीब 6 बदमाशों ने उसे घेरकर गोली मार दी | घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | बताया यही भी जा रहा है मृतक के परिवार में पहले भी जमीनी रंजिश में दो लोग अपनी जान गंवा चुके है |

जमीनी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:
जानकारी के मुताबिक कटघर थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट पर सोमवार को यह बारदात हुई | मृतक रमजानी (40 ) कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा इनायतपुर दौड़बाग पेशे से प्रापर्टी डीलर था । वही रमजानी का अपने गांव के रईस और उसके परिजनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रमजानी रविवार को किसी करीबी रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने नाबालिग भतीजे सरताज के साथ बाइक से रामपुर गया था । जब वह दोपहर को रामपुर से अपने भतीजे के साथ बाइक से आ रहा था | तभी जीरो प्वाइंट से कुछ दूरी पर तीन बाइक सवार छह हमलावरों ने उसे रोक लिया। जैसे ही रमजानी ने अपनी बाइक रोकी तो हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके चलते रमजानी जमीन पर गिर गया और हमलावर उसे मरा समझ फरार हो गए | इस घटना में रमजानी का भतीजा बाल-बाल बच गया।

पुलिस मामले के खुलासे में जुटी
सूचना घटना की सूचना जैसे ही रामपुर दोराहा चौकी इंचार्ज को लगी तो वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस रमजानी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर डाक्टरों ने रमजानी को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया | घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी अमित कुमार आनंद भी पहुंचे | एसपी सिटी ने मीडिया को बताया कि रमजानी की गांव के रईस से जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है।परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




