
राजकुमार सिंह वरिष्ठ संवाददाता
यूपी के गोण्डा जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव मे तालाब से मिट्टी लेने गए 5 बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। वही एक बच्चा को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे गाँव के पास तालाब से मिट्टी लेने गए थे उसी दौरान एक बच्चा नहाने लगा और उसको डूबता देख साथ गए बच्चे बचाने के चक्कर मे एक के बाद एक पांचो बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गयी। ग्रामीण को जब इसकी सूचना लगी तो मौके पर पहुच तालाब से रेस्क्यू कर पांचो बच्चों के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद गाँव मे कोहराम मच गया है।

सीएम ने घटना पर जताया दुख
वही इस घटना के बाद मौके पर विधायक प्रभात वर्मा,एसडीएम,एएसपी व स्थानीय पुलिस व राजस्व जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाही में जुटी गयी है। वही इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर परिवार के प्रति गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है| घटना के बारे ने एसडीएम हीरालाल व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज से बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि खोडारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गाँव मे तालाब से मिट्टी निकालने गए पांच बच्चों चंचल कुमार( 8) शिवकांत( 6), रागनी(8),प्रकाशनी(10 )मुस्कान (12 )की डूबकर दर्दनाक मौत हो गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है।




