
बरेली। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई , यह कहाबत बरेली में उस समय सही साबित हुई । जब तीन राहगीरों ने अपनी जान पर खेलकर एक कार ड्राइवर की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़े बाईपास पर एक डीसीएम और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि भयंकर आग लग गई। आग की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग कार और डीसीएम में लगी आग को देखकर वीडियो बनाते रहे। इस दौरान एक शख्स कार में फंसा रहा और लोगो से मदद की गुहार लगाता रहा । लेकिन किसी का ध्यान उसकी ओर नहीं गया। इसी दौरान देररात लगभग ढाई बजे रामपुर से लौटते वक़्त समाजसेवी लक्की शाह बॉक्सर अपने दो दोस्तों के साथ रामपुर से आ रहे थे । उन्होंने देखा कि बरेली के बड़े बाई पास एक गाड़ी पूरी तरह से आग से जल रही है चारों तरफ़ भीड़ थी पर कोई बचाने वाला नहीं था । कुछ लोग अपने मोबाईल से वीडियो बना रहे थे, लक्की शाह बॉक्सर अपने साथी शाहनूर और नवाब भाई के साथ कार के पास पहुंचे । वहाँ खड़े लोगों से जानकारी ली तो लोगो ने बताया कि कार के अन्दर एक आदमी फ़सा हुआ हैं उसकी जान ख़तरे मे हैं । फायरबिग्रेड को फोन किया गया हैं पर कोई गाड़ी नहीं पहुँची फिर हिम्मत करके लक्की शाह अपने दोनों साथियों के साथ आगे बढ़े और कार से में दिल्ली के रहने वाले वकील खान को निकाला और अपनी कार से भास्कर हॉस्पीटल मे एडमिट करवाया। गनीमत रही कि वकील खान की जान बच गयी,आग को देखकर यह लग रहा था कि कार के अंदर फंसा शख्स बच नहीं सकेगा।लेकिन लकी शाह और उनके दोस्तों की मदद से कार सवार को निकाल लिया गया। पीड़ित वकील खान जाफराबाद दिल्ली से है उनके तीन बच्चे है । वकील अहमद भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती है और खतरे से बाहर है।




