
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी। ईद के उपलक्ष्य में थाना पर बुलाई गई बैठक में नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने कहा कि अपराध और अपराधी से कोई समझौता नही किया जायेगा। लेकिन थाना क्षेत्र में अब हमारा नही बल्कि कानून का रौब चलेगा। इसी के साथ उन्होंने क्षेत्र से आये सम्मानित लोगो से त्यौहार को शांति सौहार्द से मनाने की अपील भी की।
सोमवार को शाम करीब पांच बजे बुलाई गई क्षेत्र के सम्मानित लोगो की बैठक में नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी न कहा कोई सम्मानित व्यक्ति प्रधान आदि नाजायज काम और अपराधी की सिफारिश नही करे।उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है।

बुजर्गो के सम्मान के साथ खिलबाड़ नही हो।कहा अगर किसी ने बुजर्ग मां बाप बहन वेटियो का उत्पीड़न किया तो कानून के दायरे में उसको कठोर दंड दिया जायेगा।उसके खिलाफ कार्यवाही करके जेल भेजा जायेगा।उन्होंने लोगो को अपनी कार्यशैली से परचित कराते हुए कहा कि अगर किसी ने गौ कसी की और स्मैक का धंधा समेत कोई अपराध किया तो उसको जेल ही नही भेजा जायेगा।बल्कि उसे जिला बदर किया जायेगा।

इसी के साथ उन्होंने आगामी ईद के त्योहार को सौहार्द से मनाने की और जायज कुर्बानी करने की अपील की। चिन्हित कुर्बानी के अलावा प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी करने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।बैठक में प्रधान,सभासद के अलावा गाँब के सम्मानित लोग दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे।




