बरेली।
बताया गया कि बाकरगंज स्थित वाल्मीकि नई बस्ती में सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी की दीवार अचानक कमजोर होकर पास के घर की तरफ जा गिरी। हादसे में 13 वर्षीय रनवीर, छह वर्षीय आशु पुत्र तन्नु, 18 वर्षीय तरु पुत्री राजकुमार, 15 वर्षीय वीरा पुत्री राजकुमार और 45 वर्षीय सोनिया पत्नी रघुवीर घायल हो गईं।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर वैभव शुक्ला ने घायलों की जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया और उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Author: newsvoxindia
Post Views: 12



