अज्ञात एवं गरीबों की अंत्येष्टि के लिए मदद करेंगे मेयर उमेश गौतम 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | महापौर  उमेश गौतम ने महानगर की सीमाओं के पार रामगंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण एवं साफ-सफाई के लिए अपने स्तर से सफाई का बीड़ा उठाया है | महापौर ने रामगंगा पर अज्ञात एवं गरीबों की अंत्येष्टि के लिए लकड़ियों आदि सामग्री की व्यवस्था के लिए लोगों को आश्वासन दिया है |  उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब को एवं किसी अज्ञात व्यक्ति की यदि मृत्यु किसी प्रकार से हो जाती है और अंत्येष्टि में किसी तरह की समस्या सामने आती है तो वह समस्या के लिए वह हर वक्त मौजूद है |  उन्होंने यह भी कहा कि  गरीब बेसहारा लोगों की भरपूर मदद की जाएगी साथ ही गत दिनों रामगंगा में बढ़ते प्रदूषण एवं रामगंगा के आसपास वहां की साफ सफाई के लिए भी  व्यवस्था करने के निर्देश दिए है | उन्होंने साफ   कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज