स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी फार्मासिस्टों के कंधों पर, विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर लिया सेवा का संकल्प

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बरेली मंडल, बरेली उत्तर प्रदेश के बैनर तले महिला जिला अस्पताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार और सजग रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएस त्रिभुवन प्रसाद रहे।

फोटो सोर्स। स्वास्थ्य विभाग

इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering Pharmacist for healthier future” यानी “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट्स को सशक्त बनाना”  है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवाओं के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

सोर्स।न्यूज वोक्स

मुख्य अतिथि सीएमएस डाॅक्टर त्रिभुवन प्रसाद ने सभी फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह समाज के प्रति हमेशा सजग रहे। उन्होंने फार्मासिस्टों से अपने कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।

महिला जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बरेली मंडल के कोषाध्यक्ष व मंडलीय सचिव अखिलेश कुमार सक्सेना ने मंडल सहित उत्तर प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मियों को दिवस की बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए सभी फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहें और समय-समय पर अपने ज्ञान एवं कार्यप्रणाली को अपडेट करते रहें।उन्होंने कहा कि अपने कार्य के माध्यम से समाज और सम्पूर्ण विश्व के स्वास्थ्य में सकारात्मक योगदान देना प्रत्येक फार्मासिस्ट का कर्तव्य है। कार्यक्रम में डॉ. ललित सक्सेना, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. गोविंद स्वर्णकार, डॉ. निशा राणा, अजय कनोजिया, राजेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट मनोज पाठक, चीफ फार्मासिस्ट गीता तिवारी, महिपाल सिंह भंडारी, उपेंद्र प्रकाश देवल, सुनील कुमार पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट राकेश गुप्ता, टी. आर. त्रिपाठी, शंकर दत्त सनवाल, संजीव सक्सेना, अंकित यादव, मनोज कुमार, नूरजहाँ, सर्वेश पाल, दिवाकर, राजीव पांडेय, ए. ओ. सी. के. वर्मा, शहरान अली, अभिनव लाल, राशि सक्सेना, मेट्रन कमलेश आर्या आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज