उर्से गौसिया के तीसरे दिन अकीदतमंदों ने की गिलाफ-ए-गौसिया की जियारत, 886वें कुल शरीफ की रस्म अदा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। किला स्थित फूटा दरवाजा में चल रहे उर्से गौसिया के तीसरे दिन अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। दिन की शुरुआत नमाज-ए-फज्र के बाद तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से हुई। इसके बाद दिनभर हजरत गौस-ए-आजम सय्यदना अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह के अकीदतमंदों के जियारत का सिलसिला जारी रहा।

सोर्स न्यूज वॉक्स

झंडा शरीफ कमेटी के सचिव फर्राज मियां ने बताया कि मोहम्मद आसिम हुसैन कादरी ने नमाज-ए-जुहर के बाद मस्जिद नोमहला शरीफ में नमाजियों को गिलाफ-ए-गौसिया की जियारत कराई। इसके बाद दरगाह नासिर मियां रहमतुल्लाह अलैह पर अकीदतमंदों ने गौस पाक के मजार शरीफ से आई मुकद्दस चादर का दीदार किया। बाद में गिलाफ-ए-गौसिया को झंडा शरीफ लाया गया, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जियारत कर मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

असर और मगरिब के बीच मन्नत पूरी होने पर कई परिवार अपने बच्चों को दूल्हे के लिबास में लेकर सलामी के लिए पहुंचे। इसके बाद नमाज-ए-इशा के बाद तकरीरी महफिल हुई। शहर इमाम खुर्शीद आलम ने कहा कि सय्यदना गौस-ए-आजम की जिंदगी शरीअत और सुन्नत की पाबंदी का संदेश देती है। कारी एजाज नूरी ने कहा कि उनकी तालीमात में सच बोलने, यतीमों और मिस्कीनों की मदद करने तथा दुनिया की लालच से दिल को पाक रखने पर जोर दिया गया है। उलमा ने उनकी पाकीजा जिंदगी और करामातों पर भी रोशनी डाली।

देर रात 2:38 बजे हजरत गौस-ए-आजम के 886वें कुल शरीफ की रस्म अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। खुसूसी दुआ में भारत में अमन, मोहब्बत और तरक्की, आपसी भाईचारे और इंसानियत की सलामती की दुआ की गई। बीमारों की शिफा और परेशानहाल लोगों की मदद के लिए भी दुआ मांगी गई।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी पम्मी खान वारसी ने इस मौके पर गौस-ए-आजम की शान में नातिया अशआर पेश करते हुए अमन, मोहब्बत और इंसानियत की दुआ की।

कार्यक्रम में हाजी शावेज हाशमी, पम्मी खान वारसी, आसिम हुसैन कादरी, सोहेल हाशमी, यावर अली खान बिट्टू, सोहेल शम्सी, सय्यद पप्पू जमील, अशरफ शम्सी, नावेद हाशमी, फरमान खान, अहमद खान टीटू, बब्बू, नादिर खान, मुन्ना अंसारी, शहंशाह मियां, बब्बू नियाजी, ताहिर खान, फैजी खान, सय्यद काजिम अली समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

 

कमेटी सचिव फर्राज मियां ने बताया कि 25 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 2:38 बजे हजरत सय्यद मीरवतन रहमतुल्लाह अलैह के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज