शादी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने गांव चेना लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।

 

 

हादसे में पुष्पेंद्र (22 वर्ष), पुत्र खेम करन लाल निवासी चेना और सुमित (20 वर्ष), पुत्र प्रेम पाल निवासी पूरेनिया की मौके पर ही मौत हो गई।दोनों मृतक अच्छे दोस्त थे और छात्र जीवन व्यतीत कर रहे थे। परिवार के अनुसार वे नवाबगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। पुष्पेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की अभी शादी भी नहीं हुई थी।

 

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

नवाबगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक रात में सड़क किनारे दो युवकों के पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरखन रोड पर तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज