बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को मिला ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण का अवसर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। महिला कल्याण विभाग बरेली द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विकास खण्ड क्यारा की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रोबेशन अधिकारी  मोनिका राणा ने किया।

इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय की 35 छात्राएं तथा 4 महिला अध्यापक  उर्मिला,  किरण गंगवार,  प्रियंका , शिल्पी उपस्थित रहीं। भ्रमण की शुरुआत वन स्टॉप सेंटर, बरेली से की गई, जहां केंद्र प्रबंधक  चंचल गंगवार ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिलाओं को मिलने वाली सहायता सेवाओं एवं संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इसके उपरांत छात्राओं को हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन योजना कार्यालय तथा महिला थाना का भ्रमण कराया गया। महिला थाना प्रभारी  परमेश्वरी देवी ने महिला थाने की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी।

तत्पश्चात सभी छात्राओं को जनपद बरेली के प्रसिद्ध धोपेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कराया गया, जहां जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक मान्यता के बारे में बताया। इसके बाद छात्राओं को तहसील आंवला के ब्लॉक रामनगर स्थित लिलौर झील का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने लिलौर झील के इतिहास और उसके महत्व से छात्राओं को अवगत कराया।

यह शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता प्राप्त हुई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज