मनरेगा संग्राम में बरेली कांग्रेस की दमदार मौजूदगी, कमजोर करने की कोशिशों पर जताया कड़ा विरोध

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मनरेगा संग्राम कार्यक्रम में बरेली जिला एवं महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पहुंचकर सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा को कमजोर किए जाने और उसके नाम परिवर्तन के प्रयासों के विरोध में व्यापक चर्चा की गई और एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया गया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मनरेगा के मुद्दे पर संगठन को और अधिक मजबूती से मैदान में उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, और इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बरेली सहित प्रदेश के सभी जनपदों में मनरेगा संग्राम को जन-आंदोलन का रूप देने, गांव-गांव जाकर श्रमिकों को जागरूक करने तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष के. के. शर्मा तथा प्रदेश सचिव असलम चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि बरेली में कांग्रेस पार्टी मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ सड़क पर उतरेगी और मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी साजिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने मनरेगा की मजबूती और मजदूर हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज