मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दो युवकों  पर मुकदमा दर्ज,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

करीब एक साल पूर्व अंगूठी खरीदने के दौरान हो गई थी कहासुनी

बहेड़ी। मेले में एक दुकान पर अंगूठी खरीदने को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामज़द करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करीब एक साल पुराने इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्यवाही की है।

 

ग्राम जाम खजूर निवासी एक महिला बीते साल की नवंबर माह की 21 तारीख़ को अपनी 2 साल की पुत्री के साथ जाम खजूर के मेले में खरीदारी करने गई थी। उसने एक युवक इकरार अहमद की दुकान से अंगूठी खरीदी थी जिसको लेकर उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई थी। महिला के मुताबिक ज़ब वह घर जा रही थी तब शाम के वक़्त दुकानदार इकरार व बंटी और दो अज्ञात युवको ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसमें बाद सभी लोगों ने गंदी गन्दी गलियां देते हुए उसके साथ अश्लील हरकते की।

 

ज़ब वहाँ पर आसपास के लोग पहुंचे तो लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक इकरार अहमद व बंटी सहित दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज