अज्ञात महिला का शव पुराने बस स्टैंड से बरामद ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पुराने बस स्टैंड से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास लोगों को महिला का फोटो भी दिखाया लेकिन इसके बावजूद पुलिस महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

 

पुलिस का कहना है कि महिला के फोटो को आसपास के थानों को भी भेज दिया गया है ताकि महिला के बारे में जानकारी हो सके। फिलहाल महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज