फतेहगंज में दो बच्चियों की डूबने से मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार,

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी को पार करते हुए दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई , जबकि एक लड़की को डूबने से बचा लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों गांव गौतारा का टोला प्रेम गोटिया के पास रामगंगानदी पर सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा बाड़ को रोकने के लिए ठोकरें बनाने का काम चल रहा है। जिसके निर्माण के लिए जेसीबी से नदी के अंदर से सिल्ट निकाली गई थी। बताया जाता है कि सिल्ट निकाले जाने के कारण वहां पर गहरा गड्ढा हो गया है जिसमें से दो लड़कियां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई और उनकी मौत हो गई । साथ ही एक लड़की को वहां मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया गया । बाद में उसे चिकित्सा के लिए भेज दिया गया।

 

 

 


पुलिस के मुताबिक सलोनी पुत्री अनिल गंगवार उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम बीरपुर थाना भोजीपुरा अपनी बुआ के पास ग्राम गौतरा आई थी , दूसरी मृतक बच्ची का नाम कुसुम पुत्री मांसी लाल निवासी ग्राम कासमपुर थाना देवरनिया है । वह अपनी मौसी के यहां ग्राम गौतारा आई थी। तीसरी बच्ची जो डूब रही थी जिसे ग्राम वासियों द्वारा बचा लिया गया। उसका नाम मंगला पुत्री मनोहर लाल निवासी ग्राम गौतारा टोला प्रेम गोटिया थाना फतेहगंज पश्चिमी है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment