धूमधाम से मनाया गया अहिल्या बाई होल्कर का 299 वां जन्मोत्सव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। (लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का 299 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम मीरगंज कस्बे के मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड पर धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारम्भ अतर सिंह धनगर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक डा0 डी0सी0वर्मा और  पूर्व राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने संयुक्त रूप से अहिल्या बाई के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्बलन एवं पुष्ण अर्पण के साथ किया गया। तदोपरांत धनगर समाज के तमाम लोगों ने विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली।मीरगंज कस्बे के मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड पर पहले अहिल्या बाई होल्कर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन संपन्न हुआ और लोगों ने अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर फूल मालाओं के साथ कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया।

 

 

 

 

 

और सभी ने अहिल्या बाई के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने हेतु संकल्प लिया। उसके उपरांत वहीं से डीजे की धुन पर एक विशाल यात्रा शुरू हुई जोकि पूरे नगर की गलियों में घूमते हुए पुनः मढ़ी सत्याना पर संपन्न हुई। इस दौरान राजेश धनगर प्रदेश प्रवक्ता ऑल इंडिया धनगर समाज नंदलाल जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया धनगर समाज बसपा नेता ओमपाल धनगर, वीर सिंह धनगर, नरोत्तम धनगर, बुलाकी राम धनगर, मुकेश धनगर, आर्यन धनगर, अनिल धनगर अमन धनगर, आंवला के वीर सिंह धनगर,  शैलेन्द्र विक्रम धनगर, विक्की धनगर, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment