अलग अलग स्थानों से दो बाइक चोरी,पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के दो अलग – अलग स्थानों से अज्ञात चोर दो बाइक चोर चुरा ले गए।ग्राम खिरनी थाना बहेड़ी निवासी लेखपाल बाइक द्वारा ग्राम मानपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए थे।

 

दरवाजे के बाहर बाइक खड़ी करके वह घर के अंदर चले गए वापस आने पर उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली।दूसरी बाइक चोरी की घटना ग्राम जियानगला की है। ग्राम जियानगला में एक शादी में शामिल होने आए थाना मीरगंज के ग्राम सिरोदी अंगदपुर निवासी मुनीश कुमार ने अपनी बाइक शादी में लगे पंडाल के बाहर खड़ी की थी।

खाना खाकर पंडाल से बाहर आने पर उन्हें अपनी बाइक गायब मिली।दोनों बाइक स्वामियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज