पड़ोसी से परेशान होकर ऑटो चालक ने की आत्महत्या, लगा था छेड़छाड़ का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । सुभाष नगर क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी  लखन पाल पुत्र राम भजन पाल ने पड़ोसी के झूठे आरोप से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
परिजनों ने बताया लखन पाल ऑटो चलाता था। उसका  19 मार्च को पड़ोस के रहने वाले विपिन गुप्ता के परिवार से झगड़ा हो गया था।  पड़ोसी व्यक्ति ने थाना सुभाष नगर में झूठा आरोप लगाकर छेड़छाड़ की तहरीर दी और उन्होंने भी थाना में तहरीर दी । इसके बाद से पड़ोस के
परिवार वाले और थाना सुभाष नगर की पुलिस लखन पाल को परेशान करने लगे ।
इसी बात से परेशान होकर लखन पाल  डिप्रेशन में आ गया और बीती  रात में लखन पाल ने रस्सी से कुंडा में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से  लखन पाल की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज