बरेली में मॉकड्रिल के दौरान  चोरी, 5 लाख से ज्यादा की रकम लेकर फरार हुआ चोर, CCTV वायरल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । आंवला थाना क्षेत्र में  उस समय हड़कंप मच गया जब मॉकड्रिल के दौरान एक चोर ने जनसेवा केंद्र संचालक की बाइक की डिग्गी से 5 लाख 7 हजार रुपये चोरी कर लिए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, 7 मई  को रात 8 बजे मॉकड्रिल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आंवला तहसील परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के जनसेवा केंद्र पर यह बड़ी वारदात हुई। संचालक दिलीप  ने बताया कि बैंक बंद करने के समय उसने 5 लाख 7 हजार रुपये से भरा बैग अपनी बाइक की डिग्गी में रखा था। जैसे ही उसने बैंक का शटर गिराया, एक अज्ञात चोर डिग्गी खोलकर बैग लेकर फरार हो गया।
संचालक ने मौके पर ही चोर का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सका। इस घटना के बाद संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाना आंवला में मुकदमा दर्ज कराया गया।मीडिया द्वारा संपर्क करने पर संचालक ने बताया कि दरोगा जी ने उन्हें कुछ भी बयान देने से मना किया है। घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आंवला पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
पुलिस फिलहाल पास की दुकानों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और एक दुकानदार के DVR के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज